उरई ।
कोंच कोतवाली क्षेत्र में बीती रात कांशीराम कॉलोनी में बीस बर्षीय एक युवक अपने ही घर में फंसी पर लटक गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि युवक के ऊपर काफी कर्ज था और कर्जदाताओं का उसके ऊपर पैसा लौटाने का लगातार दबाव था लेकिन वह पैसे की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था जिसके चलते उसने कर्ज से मुक्ति के लिये आत्महत्या का रास्ता चुना। मृतक की जेब से निकले सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया गया है लेकिन आत्महत्या के लिये किसी के द्वारा उकसाये जाने के बाबत उसमें नहीं लिखा है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोंच के बाहर घुसिया रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 19 के मकान नंबर 12 में रहने बाले शहीद पेंटर पुत्र रसीदखां बीते रोज किसी काम से उरई गये थे। आज सुबह उनके साले मुसेब ने फोन पर बताया कि उनका बेटा राशिद उर्फ आशू (20) घर के कमरे में छत से लगे पंखे के हुक से फांसी लटका हुआ है। फंसी उसने बिजली की बायरिंग का फंदा बना कर लगाई थी। पास ही स्थित सुरही चौकी के इंचार्ज अवधेश कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये और शव को नीचे उतरवाया। कोतवाल सत्यदेव सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर शव का पंचायतनामा भरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कागज का एक पुर्जा देकर बताया कि मृतक आशू की जेब से यह सुसाइड नोट निकला है। सुसाइड नोट में था कस्बे के ही एक व्यक्ति का मृतक पर साढे सोलह हजार रुपया कर्जा था जिसे लेकर वह आये दिन कड़ाई के साथ तगादा करता था। परिजनों ने उक्त सुसाइड नोट को जांच में शामिल करने की भी मांग की है।






Leave a comment