उरई। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर भुआ स्टेशन के नजदीक एक युवक ट्रेन के आगे कूंदा। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल मृतक की जेब से सुसाईट नोट मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
झांसी-कानपुर रेल लाइन पर भुआ स्टेशन के नजदीक क्रासिंग पर के पास ग्राम पिपरायां लोगों ने एक युवक की लाश को पड़ा हुआ देखा। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। जिस पर ग्रामीणों ने मृतक की मातादीन के रुप में की।
मातादीन एक फैक्ट्री में काम करता था। गत दिवस वह घर से छतरपुर के लिए निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






Leave a comment