उरई। बुन्देलखण्ड में जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जालौन जनपद के कदौरा थानान्तर्गत ईदगाह निवासी 20 वर्षीय बाबू खा बस स्टैंड के नजदीक हरचंद्रपुर तिहाहे पर गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। शाम को लगभग 4 बजे वह बाइक से कुरार की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में पेट्रोल पम्प के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मृतक की लाश को ट्रक काफी दूर तक घसीटता रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर सतीश गुप्ता उर्फ पिंटू बड़ी माता मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे जुगाड़ वाले रिक्शे ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिये कदौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने के कारण उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।






Leave a comment