
उरई। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था व रायबरेली के ऊंचाहार में एक साथ पांच लोगो के नरसंहार को लेकर रविवार को सर्वसमाज के लोगो ने गांधी चबूतरा पर धरना दिया व उपवास रखकर मृतको को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दी जाये।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह पूर्व रायबरेली के ऊंचाहार में दबंगों ने मानवीयता की सारी हदें पार करते हुए ब्राह्मण समाज के पांच लोगो की एक साथ हत्या कर दी थी। दिल दहला देने वाली इस जघन्य वारदात की गूंज पूरे उत्तर प्रदेश में सुनाई दी। इस मामले को लेकर ऊंचाहार विधानसभा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सरकार को घेरा था। उनके आवाहन पर उनके सैकड़ो समर्थकों ने रविवार को उरई के गांधी चबूतरा पर धरना दिया और उपवास रखकर मृतको को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण जाग्रति मंच के प्रदेश संयोजक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊंचाहार में एक साथ पांच लोगो का नरसंहार प्रदेश सरकार की विफ़लता का प्रतीक है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। हमारी मांग है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों को राजनैतिक संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।
मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता की राशि 5 लाख से बढाकर 20-20 लाख रुपये की जाये। पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाये। मामले की निष्पछ जाँच हो और इसकी सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाये। शेष बचे हुए अभियुक्तो की तत्काल गिरफ्तारी की जाये। समाजसेवी रामु तिवारी ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में ब्राह्मण समाज पीड़ित परिवार के साथ है। यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर बदनुमा दाग है और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के फेल होने का प्रतीक है। इस मौके पर महेश अग्निहोत्री डिम्पल गुर्जर रामू तिवारी मिझौना जितेंद्र यागयिक बघौरा राहुल सिंह सुरपुतपुरा बुद्ध सिंह पटेल पिंटू दुवे विजय मिश्रा संजीव दीक्षित सिंगटोली राजीव दीक्षित सौरभ दुवे कैथेरी प्रशांत बैध मनीष दीक्षित प्रिंस सोनी एस एस खान मृत्युंजय अनिकेत अतुल सैफ मंसूरी रामकुंड संतु गुप्ता संदीप गुर्जर विपिन यादव दीपांशु गुर्जर मेहर प्रताप रोहित दुवे सत्यम दुवे रेनू गुर्जर दीपक गुर्जर अमित विश्कर्मा नितिन दुवे के टी चितौरा शिवम ठाकुर मनु सेंगर अमित ठाकुर
आदि मौजूद रहे।






Leave a comment