उरई।करसान स्थित  लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय छात्र, छात्राओं ने जिलाधिकारी एनएस पांडेय को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें छात्रवृत्ति एवं शुल्क पूर्ति दिलाए जाने की मांग उठाई।
छात्र, छात्राएं पवन कुमार, विपिन कुमार, ब्रजेश कुमार, आरती देवी, जितेंद्र दयाल, लेखराज सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामलला, किरन देवी, रोशनी वर्मा, सत्यम, सोनम वर्मा, मंदाकिनी, धर्मेंद्र सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, विनय कुमार, पंकज कुमार आदि ने डीएम एनएस पांडेय को शिकायती पत्र दिया। ये  सभी   लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय करसान के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र, छात्राएं हैं। बताया गया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्कपूर्ति हेतु आनलाइन फार्म प्रस्तुत किए गए थे, जिनका सत्यापन जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं इस हेतु गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया था। इसके बाद विभाग  की वेबसाइट  पर   छात्रवृति  का वितरण  दर्शाया  जा रहा है  जबकि उन्हे आज तक  नहीं  मिली है । उन्होने  जाँच करा  कर    छात्रवृत्ति   दिलाने की  मांग की ।

 

 

Leave a comment

Recent posts