कुठौंद (जालौन) कुठौंद में मनोहर गार्डन गेस्ट हाऊस के पास ईंट से लदे ट्रेक्टर की ट्राली में पीछे से टीवी एस लूना में टक्कर मार दी। जिससे दो घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बा कुठौंद निवासी विकलांग चालक हरिगोविंद पुत्र जय नारायण व मुकेश पुत्र गोविंद सुबह किसी काम से बाजार जा रहे थे। अभी वह गेस्ट हाउस के समीप ही पहुचा था, तभी तेज रफ्तार ईंटो से लदे टै्रक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौडे़ और घायलों को पास के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a comment