।
उरई। राजस्थान के डीहवाना निवासी आनंद पाल सिंह फर्जी मुठभेड़ दिखाकर एनकाउंटर किए जाने को लेकर राजपूताना क्लब में आक्रोश हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवार्ई किए जाने की मांग की। राजपूताना क्लब के संस्थापक शिवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में मनीष दीक्षित, अतुल गुर्र्जर, कुलदीप सिंह, गौरव सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतीश भदौरिया, मनु सेंगर, योगेेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक परिहार, रविंद्र सिंह, मोनू ठाकुर, राजू ठाकुर, कुनाल ठाकुर, अमित ठाकुर, वैभव, सोनू तोमर, अजीत पारासर, सूर्यांश दीक्षित, आशीष वर्मा, मनीष आनंद, दीपेंद्र सिंह आदि ने कलक्टे्रट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराकर जो फर्जी मुकदमे में फंसे है,ं उनके मुकदमे हटाकर दोष मुक्त किया जाए।






Leave a comment