उरई। राजकीय इंटर कालेज में एडमीशन के नाम पर विद्यार्थियों से सुविधा शुल्क वसूली की जा रही है। आरोप है कि जो विद्यार्थी जेबें गर्म नहीं कर रहे हैं, उन्हेें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है और संबंधित प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया। वहीं, डीआईओएस भगवत कुमार का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे। यदि लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
बता दें कि राजकीय इंटर कालेज सैदनगर में इन दिनों अवैध वसूली का खेल जारी है। आलम यह है कि विद्यार्थियों से एडमीशन के नाम पर जमकर उगाही की जा रही हैं। एडमीशन के नाम पर वसूली की जा रही अतिरिक्त फीस को लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश है। इतना ही नहीं, प्रवेश के नाम पर भी विद्यार्थियों की जेबें गर्म करनी पड़ रही है। आरोप है कि कक्षा छह, सात व आठ के छात्रों से दस रुपये प्रवेश फार्म फीस की जगह अतिरिक्त रुपये लिए जा रहे हैं। विद्यार्थी रामकुमार, सीताराम, पंकज, गोपाल, हरिकिशन ने इस मामले की शिकायत डीएम एनएस पांडेय से की है और मामले की जांच कराकर दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।






Leave a comment