कोंच-उरई । कल कोंच की कांशीराम कॉलोनी में जिस युवक की फांसी पर लटकने से मौत हुई थी उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें एंटी मॉर्टम हैंगिग मौत का कारण बताया गया है। इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि युवक ने स्वयं ही आत्महत्या की थी न कि किसी ने उसकी हत्या की थी। गौरतलब यह है कि मृतक राशिद उर्फ आशू के पिता शहीद ने कतिपय लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने उस तहरीर को दरकिनार कर दिया था लेकिन मृतक की जेअ से निकले सुसाइड नोट जिसमें एक व्यक्ति द्वारा दिये गये कर्ज से परेशान होकर आशू ने आत्महत्या करने का उल्लेख किया है, को अपनी जांच में शामिल करने की बात जरूर कही है। कोतवाल सत्यदेव सिंह का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच में जो भी निकल कर आयेगा उसी के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Recent posts