उरई । यूपी में जहरीली शराब से जब मौतों का सिलसिला शुरू होता है तभी पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय होते हैं और फिर से गाड़ी चल निकलती है। आजमगढ में जहरीली शराब से हुई ताजा मौतों के बाद जागी पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर यहां भी छापेमारी शुरू की है जिसमें आज  कोंच में महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर पड़े छापे में हजारों लीटर लहन नष्ट किया गया तथा तकरीबन ढाई सौ लीटर  कच्ची शराब की बरामदगी के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रमुख के आदेश के बाद सक्रिय हुई कोंच  पुलिस ने रविवार लगभग ग्यारह बजे महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरों पर छापेमारी की। कोतवाल सत्यदेव सिंह की अगुवाई में सुरही चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार, सागर चौकी के दरोगा राजीव त्रिपाठी, सिपाहियों पंकज, लायकसिंह, लोचन, अभिषेक, शीशपाल, रामकिशोर, अवनीश, जितेन्द्र, अनिलकुमार तथा महिला सिपाहियों रश्मि राठौर व पुष्पा के साथ हुई इस पुलिस छापेमारी में हजारों लिटर लहन नष्टï कर दिया गया तथा ढाई सौ लिटर तैयार शराब बरामद की गई है।

वहां से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि महिलायें भागने में कामयाब रहीं हैं। यहां गौरतलब यह है कि पकड़ा गया व्यक्ति ढाई सौ रुपये की दिहाड़ी पर कबूतरों के लिये शराब बनाने में सहयोग करता था। पकड़े गये व्यक्ति का नाम मंगलसिंह कुशवाहा पुत्र परमाईं निवासी छोटी दोहर है जिसका चालान आबकारी एक्ट की धारा 60 (2) में किया गया है। पुलिस अभियान के दौरान डेरे की महिलायें आनन फानन वहां से भाग खड़ी हुई, सीमा पत्नी नामालूम तथा अंजली पत्नी रोहित कबूतरा के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डेरों से शराब बनाने के तमाम उपकरण तथा भट्ठियां बरामद कर पुलिस कोतवाली उठा लाई है।

 

Leave a comment

Recent posts