कोंच-उरई । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां विभिन्न गुरुद्वारों में शिष्यों की भारी भीड़ रही, शिष्यों ने गुरुपाद पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। सुरावली के रामजानकी मंदिर पीठ पर गोलोकवासी संतश्रेष्ठ शुकाचार्य महाराज के हजारों शिष्यों ने गुरु के श्रीविग्रह का दर्शनलाभ लिया। देवगांव के बद्रीदास आश्रम में प्रतिष्ठित परमहंस बद्रीदास जी महाराज के हजारों शिष्यों ने दूरस्थ क्षेत्रों से आकर उनके भव्य श्रीविग्रह का दर्शन कर आशीर्वाद लिया, आश्रम समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

तहसील मुख्यालय से बारह किमी दूर देवगांव के बद्रीदास आश्रम में आज हजारों की संख्या में श्रद्घालु उमड़े और परमहंस बद्रीदास जी महाराज के भव्य श्रीविग्रह का दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। परमहंस के दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश प्रांतों से आये सैकड़ों शिष्यों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पादित कराये, आश्रम समिति के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कैलिया थाना पुलिस के दरोगा और जवान वहां मुस्तैदी से डटे रहे। उधर, नदीगांव में भी धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, स्वामी परमहंस मंदिर पर हर साल की भांति इस साल भी स्वामी परमहंस कमेटी द्वारा अखंड रामायण व ब्राह्मण भोज का आयोजन किया। जगह जगह मंदिरो में भजन कीर्तन पूजा पाठ भंडारे आयोजित किये गये। नदीगांव से 7 किमी दूर रावतपुरा धाम मंदिर में भी रविशंकर महाराज द्वारा अपने भक्तो के लिये विशाल भंडारे का आयोजन व बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा भजन संध्या आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। स्वामी परमहंस कमेटी में आलोक बजाज, शुभम मिश्रा, अवनीश, आशीष, अनुज अवस्थी, अंशुल व्यास, रोचक, विक्की अग्रवाल, शिवनारायण आदि लोगों ने मन्दिर की व्यवस्था में भागीदारी की।

इधर, रामलला मंदिर, नृसिंह पीठ आदि गुरुस्थानों पर भी गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम हुये। यहां प्रतापनगर स्थित कैलादेवी मंदिर पर भी सैकड़ों शिष्यों ने मंदिर के अधिष्ठाता की पाद पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया, यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम बल्दाऊ धर्मशाला में आयोजित किया जिसमें गुरु दक्षिणा कर स्वयं सेवकों ने ध्वज का गुरु रूप में पूजन कर प्रणाम किया। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री डॉ. रवीन्द्र शुक्ला ने संबोधन दिया, मुख्य शिक्षक सत्यप्रकाश रहे। प्रार्थना सुनील श्रीवास्तव ने करवाई। आभार नगर कार्यवाह शैलेष सोनी ने जताया। इस दौरान नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा, सर्वाचरण वाजपेयी, मयंकमोहन गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, सुशील दूरवार, आशुतोष रावत, विनोद अग्निहोत्री, ब्रजेन्द्र मयंक, अमरनाथ उदैनिया, आरबी मिश्रा, आनंद भारद्वाज, विनोदसिंह गुर्जर, सुनील लोहिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, डीके सोनी, आकाश बुधौलिया सहित सैकड़ा भर लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts