कोंच-उरई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार सूखी सिवईयों की तरह टूट कर मवेशियों के काल बने हैं। आज भी बिजली के तार टूट कर गिरने से उनकी चपेट में आये दो मवेशियों की अलग अलग घटनाओं में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी में राघवराम पुत्र आत्माराम पटेल की गाय सुबह दस बजे चरने के लिये निकली थी तभी बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिरा और जोरदार करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम चंदुर्रा की है, श्रीराम अहिरवार की भैंस घर के बाहर बंधी थी तभी अचानक बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।







Leave a comment