उरई। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा अपनी भर्ती के लिए सरकार पर दबाव बनाने का कोई मौका अब चूकना नही चाहता इसलिए संघर्ष मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन सहित आंदोलनों का सिलसिला पूरे वेग के साथ जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए हंगामा मचा दिया। टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों की देर तक जारी रही नारेबाजी की वजह से कलेक्ट्रेट में भारी मजमा उमड़ पड़ा। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी तनाव का अंदेशा सुनकर सतर्क हो गये। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भी एतिहात के तौर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किलेबंदी कर ली। हालांकि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को छेड़ने की कोई कोशिश नही की बाद में प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट नत्थू पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।







Leave a comment