
जालौन-उरई । मेरठ में पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्ताओं पर किये गये लाठी चार्ज के विरोध में बार काउंसिल आफ उप्र के आवाहन पर बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसियेशन मुंसिफ कोर्ट के अधिवक्ताओं ने उक्त कृत्य की घोर निंदा कर न्यायिक कार्य से बिरत रहकर अपना विरोध जताते हुये आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसियेशन मुंसिफ कोर्ट जालौन के अधिवक्ताओं ने आज बार काउंसिल आफ उप्र के आवाहन पर मेरठ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बरता पूर्ण व्यवहार तथा लाठी चार्ज घटना की निंदा की। अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जताते हुये आज न्यायिक कार्य से बिरत रहे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपेक्षा की गयी कि अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। कार्य बहिष्कार में अधिवक्ता अजीम अहमद खान, उमेश दीक्षित, संतोष यादव, पवन अग्रवाल, बृजमोहन कुशवाहा, विजय कृष्ण सक्सेना, कमल सिंह कुशवाहा, प्रदीप सक्सेना, अजय पटसारिया, रामलखन सिंह, भूपेंद्र लिटोरिया, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेकों अधिवक्ता शामिल रहे।







Leave a comment