उरई । नगर निकाय के निर्वाचन में रिटर्निंग आफीसर/सहायक रिटर्निंग आफीसर तथा समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी जिन्हंे चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न उत्तददायित्वों हेतु नामित किया गया है वह पूरी तैयारी तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन के अनुसार दिये गये निर्देशों का पूर्ण रूप से अध्ययन कर सम्पन्न करायें। उक्त बात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने आज विकास भवन के सभागार में आरओ/एआरओ तथा प्रभारी अधिकारियों नगर निकाय हेतु नामित किया गया है उनसे कही।

उन्होंने कहा कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आप चुनाव आयोग के निर्देशों को बारीकी से अध्ययन करके उसी के अनुसार कार्यवाही करें। इसे त्रुटि होने की सम्भावना नगण्य हो जाती है। गलतियां जानकारी न होने के कारण ही होती है जिससे किसी प्रकार की शिकायत किसी को न रहे। पिछले चुनाव से यह चुनाव अलग तरह का होगा। क्योंकि इसमे सभी पार्टियां अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगी। अधिसूचना जारी होते ही आप सभी को निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण रूप से जुट जाना होगा। चुनाव से सम्बन्धित छोटी बड़ी सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करना होगा। इसलिए अभी से पूरी तैयारी कर लें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का कोई दबाव न महसूस करे और पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न करायें। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभायें। जनपद में 10 नगरीय क्षेत्र है। जिनके लिए चुनाव सम्पन्न होगा। इसके लिए 13 आरओ, अध्यक्ष पद हेतु तथा 2-2 एआरओ प्रत्येक आरओ के साथ सम्बद्ध किये गये है जो उनका सहयोग करेंगे। इसी तरह सदस्यों के निर्वाचन हेतु आरओ/एआरओ तैनात किये गये है। निर्वाचन प्रक्रिया हेतु विभिन्न उत्तरदायित्वों के लिए प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जो सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गुलाब चन्द्र, उपजिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी सहित कोंच, कालपी, जालौन तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a comment