कालपी –उरई । नगर के सदर बाजार निवासी भाजपा नेता व उद्योगपति विजय गांधी के आवास का बीती रात उस दौरान शातिर चोरों ने ताला चटकाते हुये दूसरे गेट पर पहुंचे लेकिन उसका ताला तोड़ने में सफलता नहीं मिल सकी जिससे वह चोरी की घटना को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाये। फिलहाल तो चोरों की सक्रियता के बाद कोतवाली पुलिस हलकान नजर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विजय गांधी परिवारजनों के साथ घर से बाहर गये थे। तभी शातिर चोरों ने मकान के पहले गेट का ताला चटकाते हुये घर में प्रवेश कर गये। इसके बाद जब वह दूसरे गेट पर पहुंचे तो वहां पर भी ताला लटका हुआ था जिसे वह खोलने में सफल नहीं हो पाये जिससे भाजपा नेता के आवास में चोरों ने सेंधमारी करने में सफलता नहीं मिल पायी। प्रातः जब मोहल्लेवासियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने भाजपा नेता को जानकारी दी। गौरतलब हो कि इससे पूर्व शातिर चोरों ने एक शिक्षक व एक अधिवक्ता के आवासों को निशाना बना चुके हैं। नगर में आये दिन चोरी की घटनायें घटित होने से शहर कोतवाल संजय गुप्ता का कहना था कि पुलिस शातिर चोरों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुयी है।

 

 

Leave a comment