कोंच-उरई । बीती शाम कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर निवासी कढोरे पुत्र रामसिंह परिहार जो गांव का चौकीदार है, गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था और उसकी पत्नी जवारों में गई थी। इसी बीच गैस पाइप फट गया जिससे सिलिंडर ने आग पकड़ ली और कढोरे बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिये उसे कोंच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उपचार फिलहाल जारी है और उसकी हालत में सुधार है।







Leave a comment