जालौन-उरई । नगर की जनता के स्नेह व प्यार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समय-समय पर विषम परिस्थितियों में यहां की जनता के अलावा मीडिया ने भी उनका काफी सहयोग किया। स्थानान्तरण तो एक विभागीय प्रक्रिया है। लेकिन जो स्नेह दिल में होता है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बात निवर्तमान कोतवाल  ने अपने स्थानान्तरण पर स्थानीय कोतवाली परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही।

लगभग छै माह से नगर में कोतवाली प्रभारी के रूप में अपनी सेवाऐं दे चुके महाराज सिंह तोमर को हाल ही मे चुर्खी थाना प्रभारी बनाया गया। उनकी विदाई के अवसर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में  पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोतवाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जालौन की जनता के स्नेह व प्यार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समय-समय पर विषम परिस्थितियों में यहां की जनता के अलावा मीडिया ने भी उनका काफी सहयोग किया। स्थानान्तरण तो एक विभागीय प्रक्रिया है। लेकिन जो स्नेह दिल में होता है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  इसलिए अपने जीवन में वह जालौन नगर को कभी भुला नहीं सकेंगे। यहां की जनता के सहयोग के लिए वह सभी नगर व क्षेत्रवासियों सहित मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हैं। तो वहीं, उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा ने भी उनके कार्यकाल की काफी सराहना की। इस मौके पर कोतवाल प्रभारी विनोद मिश्रा, एसएसआई ब्रजनेश यादव, शोबरन यादव, सतीशचद्र यादव, आलोक खन्ना, विवेक मिश्रा, राकेश प्रजापति, लोकेद्र यादव, महेंश सोनी, , थोपन यादव, राजू यादव, दीपू त्रिपाठी, आदि सहित लगभग आधा सैकडा लोग उपस्थित रहें।

Leave a comment