उरई। हाईवे पर रात में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले एक दरोगा और 3 सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर चारों के ख़िलाफ़ जाँच के आदेश जारी कर दिये हैं ।
कानपुर के एक ट्रक मालिक ने एट थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हाइवे पेट्रोल के फोर्स द्वारा उसके ड्राइवर से 2500 हजार जबरन झटक लेने के सुबूत के तौर पर एक आडियो रिकार्डिंग एस पी को आज शाम सौंपी जिसके बाद एस पी ने रात में हाइवे गश्त पर रहे दरोगा मिथलेश कुमार और सिपाही जगदीश , शाकिर अली व रूपेश को सरसरी कार्रवाई के तौर पर लाइन हाजिर कर दिया और कोंच सर्किल की सी ओ को इसकी विस्तृत जाँच सौंप दी । बताया गया है कि आरोपी दरोगा और सिपाहियों ने दर्जनों अन्य ट्रक चालकों से भी इतनी ही उगाही जबरिया की ।
शिकायत करने वाले ट्रक मालिक के ड्राइवर ने चालाकी यह की कि उसने रुपए देने के बाद एक सिपाही की बात मोबाइल पर उनसे करा दी और उन्होने झटके से सिपाही से पूंछ लिया कि ड्राइवर ज्यादा पैसे बता रहा है , आप लोगों ने कितने लिए तो सिपाही के मुँह से 2500 रुपये ही लेने की बात निकल गई । यह बातचीत मोबायल पर रिकार्ड हो रही थी जिसकी क्लिप मालिक ने आज एस पी को सुनवा कर उनके हाथ में थमा दी ।






Leave a comment