उरई। पति के साथ मायके से लौट रही महिला की नॅशनल हाई वे पर हादसे में मौत हो गई । यह हादसा तब हुआ जब दंपत्ति की बाइक को अनियंत्रित डंपर ने रौंद डाला । हादसे के बाद डंपर चालक अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग निकला ।
सिरसाकलार थाने के न्यामतपुर का निवासी मुकेश यादव ( 25 वर्ष ) पुत्र समरथ अपनी पत्नी शीलू (22वर्ष ) को उसके मायके कमलपुर कानपुर देहात से विदा करा कर बाइक से गाँव लौट रहा था । कालपी में शाम लगभग 6 बजे ख़ानक़ाह शरीफ के सामने हाईवे पर बेलगाम डंपर ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर होते ही डंपर का चालक अपनी गाड़ी से कूद कर भाग निकला। पति पत्नी को राहगीरों ने अस्पताल पहुँचाया जहाँ शीलू को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि मुकेश का उपचार चल रहा है ।







Leave a comment