उरई। रामपुरा में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी में बगाबत फूट पड़ी। बुधवार को होली मोड़ पर बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि पर गम्भीर आरोप लगाते हुये नारेबाजी की।

रामपुरा में बसपा की जिला इकाई द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये तय किये गये प्रत्याशी बीरसिंह पाल स्थानीय कार्यकर्ताओ को रास नही आये है जिससे आज उनका असन्तोष सार्वजनिक रूप से फूट पड़ा। कार्यककर्ताओं का कहना है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों से डोनेशन वसूली पर रोक लगा दी थी। लेकिन जिले में जमकर पैसा चला, जिसने ज्यादा बोली लगाई उसे पार्टी का सिम्बल थमा कर हमारे ऊपर कमजोर प्रत्याशी थोप दिया गया है। इसके विरोध में हम अपनी आवाज बहनजी तक पहुचाना चाहते है।

प्रदर्शन करने वालो में कम्मू जाटव, राजकुमार, कुलदीप, रामरहीस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरगोविंद भाटिया, पप्पू दूधिया, कमलेश, यासीन, नासिर, जगराम, नईम आदि मुख्य रूप से शामिल है।

 

 

Leave a comment