
उरई। छात्र की साइकल उठा कर जा रहे चोर को चपरासी की सतर्कता से पकड़ लिया गया। कस्बा माधौगढ़ में बुधवार को बहादुर सिंह डिग्री कालेज से बीटीसी छात्र संदीप पुत्र रामबीर निवासी अटागाव की साइकल एक चोर ने ताला तोड़कर उठा ली।
इसी बीच कालेज के चपरासी की निगाह उस पर पड़ गई। चपरासी के ललकारने से चोर हड़बड़ाकर साइकल वही छोड़ भागने लगा। तब तक लोग उसके पीछे दौड़ पड़े और काली मंदिर के पास उसे पकड़ लिया। पकड़े गये चोर का नाम आशीष पुत्र रमाकान्त निवासी हदरुख बताया गया है। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। संदीप ने अपनी साइकिल चोरी की रिपोर्ट थाने में दे दी है।







Leave a comment