
उरई । भाजपा उम्मीद है कि आज दोपहर बाद नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर देगी । लखनऊ में इसके लिए अंतिम दौर की मंत्रणा चल रही है । जिले के लोगों की बेसब्र निगाहें उरई के प्रत्याशी पर टिकी है । जालौन से गिरीश गुप्ता का नाम तय किया जाने के बाद साफ़ हो गया है कि उरई में भाजपा ब्राह्मण चेहरा उतारेगी । उम्मीदवार शार्टलिस्ट होने के बाद्द होड़ में तीन नाम शैलेन्द्र पाण्डेय डग्गू , दिलीप दुबे रिनिया और उर्विजा दीक्षित के बचे हैं । यह बताने की जरूरत नहीं है कि दिलीप दुबे का नाम इतना बढ़ कर आगे आने से उम्मीदवार चयन में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की प्रतिष्ठा जुड़ गई है ।







Leave a comment