उरई । शिक्षक ने छात्रों के साथ बर्बरता की पराकाष्ठा कर दी । इस सिलसिले में कोंच के एक आई टी आई शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है ।

कोंच की आई टी आई में शिक्षक संदीप विश्वकर्मा क्लास लेते समय शौच लगने की वजह से बीच में ही बाहर चले गए । इस दौरान उनका मोबाइल क्लास में छूट गया ।  कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उन्हे पता चला कि उनके मोबाइल के साथ कुछ छात्रों ने छेडछाड़ की है । इसमें तीन छात्रों मोहित , रमेश और अशोक का नाम शक में सामने आया । गुस्से में पगलाए शिक्षक ने इन छात्रों को क्लास में रोक कर शेष छात्रों की छुट्टी कर दी । इसके बाद दरवाजा बंद करके उन्होने तीनों छात्रों को  लोहे की राड से जानवरों की तरह मारा । उन्होने छात्रों पर कुर्सी भी चलाई । छात्र बेदम हो गए फिर भी उनका गुस्सा नहीं थमा ।

बाद में छात्रों की शिकायत पर पुलिस आई टी आई पहुँच गई । पुलिस के सामने भी शिक्षक हेकड़ी दिखाने से नहीं चूका । उसने पुलिस के लिए गेट नहीं खोले । काफी देर तक पुलिस को इंतज़ार करना पड़ा । बाद में जब पुलिस का धैर्य जबाव दे गया तो पुलिस ने सख्त तेवर अपना कर गेट खुलवाये । पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुँचाया जबकि शिक्षक को कोतवाली ले गई ।

उधर प्रधानाचार्य महेश प्रकाश वर्मा का कहना है कि छात्र शिक्षक के सामने ही उनका मोबाइल उठा कर उसमें खेलने लगे थे । शिक्षक उस समय दूसरे मोबाइल से बात कर रहे थे । जब उनकी निगाह पड़ी तो उन्होने छात्रों को डांटा , इस पर छात्र उनसे उलझ गए । लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई है ।

 

Leave a comment