उरई । भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को देर रात नगर पंचायत प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिये हैं । रामपुरा में पार्टी ने  अपने क्षेत्र में जन संघर्षों के नायक माने जाने वाले शैलेन्द्र सिंह पर दांव लगाया है जिसकी वजह से उम्मीद की जा रही है कि यहाँ पार्टी परम्परागत वोटों के अलावा दूसरी पार्टियों में भी  जबरदस्त सेंध लगा सकेगी ।

माधौगढ़ में राज किशोर गुप्ता और ऊमरी में वीरेंद्र कुमार दोहरे को प्रत्याशी बनाया गया है । कदौरा में पार्टी ने समाजसेवी , साफ़ सुथरी छवि के धनी और बेहद लोकप्रिय पत्रकार रहे महेश गुप्ता पर भरोसा किया है । कोटरा में आशाराम अग्रवाल और नदीगांव में दशरथ रत्नाकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है ।

 

 

 

Leave a comment