उरई । भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद पार्टी में बगावत का तूफ़ान मचल उठा है । उरई में अनिल बहुगुणा ने स्वयम्वर गेस्ट हाउस में अपने समर्थकों की बैठक आहूत कर सनसनी फैला दी है ।

भारतीय जनता पार्टी ने उरई सीट पर कांग्रेस की सूची में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के सुपुत्र आशीष चतुर्वेदी का नाम आने के बाद अपनी रणनीति एकदम पलट दी और वैश्य समाज की वजाय ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताने का फ़ैसला किया । इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप दुबे बाजी मार ले गए । लेकिन इसमें अचंभित करने वाला खुलासा सामने आया है और यह खुलासा है कि वैश्य समाज के कद्दावर नेता अनिल बहुगुणा का नाम जिला पैनल से ही नहीं भेजा गया था ।

पार्टी ने जालौन से गिरीश गुप्ता , कोंच से प्रेम नारायण वर्मा और कालपी से नीरा गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है ।

 

Leave a comment