कोंच-उरई । बच्चे के साथ अधेड़ द्वारा किये गये कुकर्म का मामला कल कोतवाली में आने के बाद जिस तरह से पुलिस ने आरोपी के साथ सहृदयता का वर्ताव करते हुये उसे शांति भंग की धाराओं में लपेट कर काम निपटा दिया उससे बच्चे के परिवारीजन बिल्कुल भी संतुष्टï नहीं हैं और आज बच्चे के पिता ने सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा के यहां न्याय की गुहार लगाई है। उसने सीओ को लिखित शिकायत देकर कोतवाली पुलिस पर आरोपी की तरफदारी करने का गंभीर आरोप जड़ते हुये उसके विरुद्घ सम्यक धाराओं में मामला दर्ज कर दंडित किये जाने की मांग की है। सीओ ने मामले की जांच कर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले 31 अक्टूवर को कस्बे के एक मोहल्ले में सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुये एक अधेड़ ने दस बर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला और बच्चे को धमकी दे डाली कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार दिया जायेगा। इस घटना के बाद बच्चा सहम गया और घर में भी दबा सा रहा लेकिन परसों शाम तकलीफ ज्यादा बढ जाने के कारण बच्चा अचानक रोने लगा तो घर बालों ने रोने का कारण पूछा और बच्चे ने सारा माजरा बता दिया। बच्चे ने जब खुल कर अपनी तकलीफ घर बालों के सामने बयां की तब मामला खुल कर सामने आया। बच्चे के पिता ने कोतवाली जाकर सारा बाकिया पुलिस को बताया, इसके अलावा पुलिस ने बच्च्े के भी बयान लिये भी जिस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो लेकिन शांति भंग की धाराओं में उसे निपटा दिया। बच्चे की डॉक्टरी भी नहीं कराई गई है। आज यह मामला सीओ रुक्मिणी वर्मा के यहां पहुंच गया, बच्चे के पिता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस आरोपी की तरफदारी कर रही है जिसके चलते उसे उसके द्वारा किये गये अपराध में निरुद्घ करने के बजाये शांति भंग जैसे हल्के मामले में निपटा दिया है। उसने बच्चे के साथ न्याय किये जाने की गुहार लगाई है।

 

इंसेट में-

फोटो-कोंच7-सीओ रुक्मिणी वर्मा

नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म के तथाकथित मामले के संज्ञान में आने के बाद सीओ रुक्मिणी वर्मा ने कहा है कि अभी तक उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, आज ही पीडि़त बच्चे के पिता ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया है। मामले की जांच कराई जा रही है और बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जायेगा, यदि घटना सही है तो आरोपी के खिलाफ सम्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा।

 

Leave a comment