जालौन-उरई । .नगर निकाय के प्रथम चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के आज छटे दिन अध्यक्ष पद के लिए 7 तथा सभासद के 25 पदों के लिए 31 पर्चो की बिक्री हुई तथा 5 पर्चे दाखिल हुए।

नगर निकाय चुनाव 2017 की चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहसील परिसर में अध्यक्ष पद के लिए एक काउन्टर तथा 25 सभासदों के पद के लिए पांच काउन्टर बनाए गए हैं। यहां पर 29 नवम्बर से पर्चो की बिक्री हो रही है। नामांकन प्रक्रिया के छटवे दिन आज नगर पालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष पद के लिए अनुदीप सिंह, अब्दुल वाहिद, धर्मेन्द्र कुमार तथा सपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन यादव ने समेत सात पर्चो की खरीददारी की गई। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 18 पर्चों की बिक्री हुई है। अभी तक भाजपा द्वारा सूची जारी न किए जाने के कारण भाजपा प्रत्याशी ने अभी तक कोई पर्चा नहीं खरीदा है।

नगर पालिका परिषद जालौन के 25 सभासद पद के प्रत्याशियों द्वारा आज छटे दिन भी पर्चो की खरीद की। तहसील परिसर में बने 5 सभासद काउन्टरों पर आज 31 पर्चो की बिक्री की गई। यहां पर अभी तक सिर्फ सपा व बसपा निर्दलीय प्रत्याशियों ने ही पर्चे खरीदे हैं। नामांकन के छटवे दिन आज सभासद पद के 5 प्रत्याशियों वार्ड न01 से बृजेश कुमार, वार्ड नं04 से रेखा देवी, वार्ड न0 15 से सुनील कुमार नं019 से गजेंदर सिंह तथा वार्ड नं0 23 से रमाकान्त ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के पद 25 पदों के लिए अभी तक 168 पर्चो की बिक्री हुई है। इस मौके पर आरओ बनवारी लाल, एआरओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष पद के तथा आरओ कमलेश बाबू, सचिन दीक्षित, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, कपिल कुमार शर्मा एआरओ, पंकज मिश्रा, अमरनाथ सिंह, राज विशम्भर, हरदास वर्मा, पीएल भास्कर आदि ने पर्चो की बिक्री के साथ नामांकन पत्रों को जमा किया।

 

Leave a comment