उरई। जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड पर बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल से नाजुक हालत के कारण उच्चस्तरीय उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार को कालपी कोतवाली के जोल्हूपुर निवासी रामसेवक, विनय और पुष्पेंद्र के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। मदारीपुर रोड पर जोंधर नाले के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक खंदक में चली गई। राहगीरों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। हालत गंभीर होने की वजह से विनय और पुष्पेंद्र को बाहर रेफर कर दिया गया है।







Leave a comment