कोंच-उरई । अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा ने कोंच के जुझारू युवा पूर्व सभासद बादाम सिंह कुशवाहा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बादाम को मिली इस नई जिम्मेदारी पर यहां कुशवाहा विरादरी ने स्वागत करते हुए अपेक्षा जताई है कि बादाम समाज को नई दिशा देने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बादाम का स्वागत और सम्मान करने के लिए सजातीय लोगों ने कुशवाहा समाज के मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन समाज के बुजुर्ग नेता रामनाथ कुशवाहा की अध्यक्षता में किया जिसमें बादाम का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बादाम ने विरादरी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके सहयोग से जो नई जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान पूर्व सभासद उमाचरन कुशवाहा, जुझारसिंह, रामविहारी, ममतासिंह सहित तमाम सजातीय लोग मौजूद रहे।







Leave a comment