कोंच-उरई । सभी दल अपने नामांकन का भूकाल बनाने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। सपा प्रत्याशी पारस वर्मा के नामांकन को लेकर सैकड़ों सपाई और पार्टी के बड़े नेता पारस के ही आवास पर जुटे और तय किया कि 6 नबंवर को अच्छी भीड़ भाड़ के साथ नामांकन करने जायेंगे। बरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव, पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव आदि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि एक जुटता के साथ चुनाव लडऩा है। सरनाम ने कहा कि जो भी पार्टी जन सपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करेंगे उन्हें बागी माना जायेगा और उनके विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिये प्रदेश संगठन को रिपोर्ट भेजी जायेगी। इस दौरान गुफरान अहमद, सुरेश सर्राफ, प्रतिपालसिंह गुर्जर, हरिश्चंद्र तिवारी, केशरीमल तरसौलिया, राघव गुर्जर, संजीव तिवारी, ममतासिंह कुशवाहा, यूसुफ राईन, रहीस यादव, अमरसिंह यादव, रामानंद कुशवाहा, पवन खिलाड़ी, राहुल तिवारी, अशोक गुर्जर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment