कोंच-उरई । बस को साइड से लगाने और नहीं लगाने को लेकर आज रोडवेज स्टाफ के दो लोग आपस में ही भिड़ गये। नतीजा यह निकला कि एक की खोपड़ी फूट गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम औरैया डिपो की बस नं. यूपी 79 टी 2620 बस स्टैंड से औरैया के लिये जाने बाली थी। इसी बीच कोंच बुकिंग विंडो के इंचार्ज ने बस के कंडक्टर अख्तर अली से बस एक साइड खड़ी करने के लिये कहा लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी जिसके चलते दोनों में भिड़ंत हो गई और धक्कामुक्की में कंडक्टर का सिर किसी चीज से टकरा गया जिससे उसकी खोपड़ी फूट गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया है।

Leave a comment