उरई । गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं साहित्य समीक्षक डॉ दिनेशचंद्र द्विवेदी की स्मृति में प्रखर बुद्धि पुरस्कार व बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 12 नवम्बर को केशव देव तिवारी महाविद्यालय , गोहन में सम्मानित किया जायेगा । समारोह में संपादक विजय त्रिपाठी , शिशुपाल सिंह यादव , तथा विधायक – नरेंद्र पाल सिंह जादौन , मूल चंद्र निरंजन , गौरीशंकर वर्मा व अनिल यादव हिस्सेदारी करेंगे ।

प्रखर बुद्धि पुरस्कार की विजेता बनी अर्चना ने इस वर्ष अपना कालेज कला वर्ग में टॉप किया है । 2012 से दिया जा रहा यह पुरस्कार लगातार छात्राएं ही जीत रहीं हैं । सिर्फ एक बार विज्ञान वर्ग का छात्र स्थान बना पाया है । 2014 से आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में इस वर्ष शिवम तिवारी ने पहला , अर्पित तिवारी ने दूसरा और श्याम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार के लिए राजन वर्मा , सत्यम तिवारी , वैभव तिवारी , अनुज प्रताप भदौरिया , अंकित पाल , शिवानी मिश्रा , मोहिनी गुप्ता , शिवा तिवारी तथा मनिंदर कुमार ने स्थान बनाया है ।

प्रेरणा पुरस्कार मिलेगा – अभय कुमार , रश्मि , प्रभात कुमार , विकास बाबू , कंचन , पूजा वर्मा , दीक्षा दीक्षित , लक्ष्मीनारायण व्यास , शक्ति मिश्रा ,सौम्या यादव , दीपाली त्रिपाठी , प्रियंका , निकिता राजावत, अंशिका गुप्ता , दिव्या पाण्डेय , वैष्णा, सिम्मी त्रिपाठी , पूजा और मांडवी ।

समारोह में बेगम अख्तर संगीत पुरस्कार से सम्मानित मिर्ज़ा साबिर बेग अपनी प्रस्तुति देंगे ।

Leave a comment