उरई । जालौन नगर पालिका के कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वाहिद के रविवार को अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ जाने कारण यहाँ पार्टी द्वारा उम्मीदवार बदले जाने के आसार पैदा हो गए हैं ।

चर्चा है कि ऐसी स्थिति में पार्टी शाकिर हसन वारिसी को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है हालांकि शाकिर ने इस बारे में पूंछे जाने पर कहा कि वाहिद उनके बड़े भाई है । वे ऐसे में कुछ भी नहीं सोच सकते सिवाय उनकी सेहत दुरुस्त होने की दुआ करने के ।

Leave a comment