
जालौन-उरई । समाजवादी पार्टी के जालौन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन ने अपने हजारों समर्थकों व समस्त वार्ड सभासदों व प्रत्याशियों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सजाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन का नामांकन जुलूस पार्टी कार्यालय सिटी काम्पलेक्स से शुरू होकर झंडा चौराहा एव छोटी माता मंदिर होते हुए सब्जीमंडी, जलकल तिराहा से नामांकन स्थल तहसील परिसर पहुंचा जहां अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी 25 वार्ड सदस्यों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जुलूस में उमड़े जनसैलाब से नगर सपामय हो गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्नूराजा, महेन्द्र कटारिया, सुरेन्द्र बजरिया, दीपराज गुर्जर, सिद्धार्थ यादव, आनन्द व्यास, हिमांशू ठाकुर, दिनेश यादव, गुलाब सिंह जाटव, दीपू त्रिपाठी, मधू श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, मंसब खां, इमरान अंसारी, सफीक राईन, सद्दीक हाजी, अहमद राईन, राजकिशोर गुर्जर, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग निरंजन, नर सिंह, संतोष गुप्ता, पूता सिंह, अप्पू पुरवार, सुभाष वर्मा, इशहाक मंसूरी, डॉ0 वारिस, सोमिल याज्ञिक, कई सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Leave a comment