उरई। जालौन नगर पालिका में कांग्रेस ने सोमवार को आखिरी क्षणों में पार्टी का प्रत्याशी बदल दिया है।
कांग्रेस ने पहले जालौन में अब्दुल बाहिद का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन नामांकन के पहले ही वे बीमार पड़ गये। इसके बाद आज पत्रकार शाकिर हसन बारिसी को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की। बाद में शाकिर हसन बारिसी ने जालौन तहसील में बने काउंटर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Leave a comment