उरई। कालपी में नगर इकाई की सूची बदलकर चहेतों को प्रत्याशी बनाये जाने से भाजपा में बगावत का विस्फोट हो गया। जिसके बाद आनन-फानन आधा दर्जन वार्डों के उम्मीदवार बदल दिये गये हैं।
गौरतलब है कि भाजपा की जिला कमेटी ने रविवार को वार्ड सदस्यों की सूची जैसे ही जारी की कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया। वे पैसा लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आये। पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने जारी सूची को लेकर स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने पैनल में जो नाम भेजे थे वे जिला स्तर पर बदल दिये गये हैं।
विद्रोह इस सीमा तक बुलंद हुआ कि 20 वार्डों में बागियों ने पर्चे खरीद लिए। जिसके बाद डैमेज कंट्रोल की कार्रवाई करना भाजपा की जिला समिति की मजबूरी बन गया। आधा दर्जन वार्डों में उम्मीदवार बदले गये हैं जिनमें टरननगंज, आलमपुर, इंद्रानगर, राजघाट, तरीबुल्ला और मनीगंज शामिल हैं। इन वार्डों के नये प्रत्याशी के तौर पर क्रमशः सुरजीत सिंह, अरविंद बघेल, अंकुर द्विवेदी, नित्तू सोनी, सुमन निषाद व मंटू विश्नोई शामिल हैं। उधर टरननगंज में इसके बावजूद असंतोष नही थमा है। यहां प्रत्याशी बनाये गये नगर उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने पहले अमरदीप पाण्डेय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा अपना अपमान बताते हुए अब चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। जिला कमेटी द्वारा उन्हें मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।







Leave a comment