कदौरा (जालौन)। कदौरा क्षेत्र मवेशी लाद कर ले जा रहे ट्रक को आज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चालक सहित ट्रक दबोच लिया जिसमे मवेशी भूसे की तरह भरे हुए थे पुलिस द्वारा उक्त चालक को हिरासत में लेकर मवेशी खाली कराये साथ ही कार्यवाही की गयी।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम कठपुरवा मार्ग पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दरोगा जीतेन्द्र एवं सुनील कुमार द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी एक ट्रक लिंक मरगांयां मार्ग से हाइवे की ओर आता दिखाई दिया तभी पुलिस को शक होने पर जब उक्त ट्रक की तलाशी की गयी तो उसमे मवेशी भूसे की तरह भरे हुए थे तभी पुलिस के पूंछने पर चालक द्वारा कोई प्रपत्र भी नही दिखाए गए जिससे पुलिस द्वारा उक्त चालक महेश निवासी मरगायां एवं क्लीनर राजपुर निवासी एक सहयोगी एमपी का व् ट्रक नंबर यूपी 92 टी 6205 को हिरासत में ले लिया गया जिसमे डेढ़ दर्जन मवेशी भूसे की तरह भरे हुए थे जिनमे कुछ चुटहिल भी थे जिन्हें उतरवाया गया। वही दरोगा जीतेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि इसमें मवेशी चोरी के है एवं बिना प्रपत्र अवैध कार्य के लिए जा रहे थे साथ ही उक्त मामले में पूंछतांछ में बताया गया कि उक्त वाहन एमपी से चतेला कदौरा होकर से मरगायां ग्राम से जोल्हुपुर हाइवे की ओर जा रहा था जो कि कालपी से अमरौधा ले जाया जा रहा था उक्त वाहन कदौरा क्षेत्र डिग्री कालेज प्रबन्धक का है जिस पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओ में कार्यवाही की बात पुलिस द्वारा कही गयी।

Leave a comment