घर में घुसकर जेवर नगदी चोरी
माधौगढ़-उरई । बीती रात घर में घुसकर पहले नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया बाद में आंगन में बंधी दो बकरी भी ले गया जिन्हें गांव के बाहर फांसी लगाकर मार डाला। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर अपने पड़ोसी पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है घटना माधौगढ़ के ग्राम गोहनी के मजरा गिरंदे का पुरा की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त ग्राम निवासी जितेन्द्र पुत्र रणजीत सिंह जो कि बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां और सावित्री देवी और पुत्री छाया मौजूद थी तभी घर के अन्दर ताला तोड़कर बक्से में रखे 5000 रुपये और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गये इतना ही नही बाद में आंगन में बंधी दो बकरी भी चोरी कर ले गए। आवाज न हो इसके लिए बकरी के मुह पर टेप लगा दिया गया चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद जब गांव के बाहर बने बम्बा से बकरी चोरी न हो सकी तो उनको फांसी लगाकर मार डाला। गृहस्वामिनी सावित्री ने आने पड़ोस में ही रहने वाले राजवीर पुत्र संतोष पर चोरी का आरोप लगाया है और कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी है। कोतवाली प्रभारी रुद्रकुमार सिंह का कहना है की मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध कारवाही की जाएगी।







Leave a comment