
उरई। स्थानीय मोहल्ला उमरारखेरा के लोगों ने आज मोहल्ले में पेयजल संकट के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समुचित जलापूर्ति की मांग की है।
मोहल्ले के राधेश्याम, डब्बू कारीगर, रमेश चंद्र, सोनपाल, दीपिका, अनीता, रविन्द्र, राजाराम अहिरवार, लल्लूराम दोहरे, गंभीर सिंह, मालती, सुमन देवी, रमा देवी अजय कुमार, विजय कुमार, सरनाम सिंह आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि मोहल्ला उमरारखेरा में लोगों को पानी की बंूद-बूंद पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो मोहल्ले में पानी की टंकी है जिससे प्रतिदिन जलापूर्ति भी होती है। लेकिन उनके मोहल्ले में पानी कभी नही आता है। हालत यह है कि पीने के पानी के लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। ज्ञापन में मोहल्ला उमरारखेरा में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान की मांग की गई है।







Leave a comment