
उरई। बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने, जालौन जिले में जलनिगम, नगर पालिका परिषदों के द्वारा पेयजल संकट से ग्रस्त मोहल्लों में हैंडपंप लगाने, जर्जर सड़कों का निर्माण कराने, अस्पतालों में बाहर से दवा लिखने पर रोक लगाने, जिला अस्पताल उरई एवं राजकीय मेडीकल उरई में सीटीस्कैन एवं एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज भाकपा माले ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
भाकपा के जिला सचिव का. राजीव कुशवाहा, एक्टू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का. रामसिंह चैधरी, निर्माण मजदूर सभा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य का. हरीशंकर आदि कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्टेªट को दिए छह सूत्रीय ज्ञापन में मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गई विद्युत दरों को तत्काल वापस लिया जाए। विद्युत उपभोक्ताओं के बिना जांच पड़ताल के एक वाट से दो वाट करने से बढ़े हुए विद्युत बिलों को संशोधित कर अवैधानिक तरीके से विद्युत बिलों की भेजने की प्रक्रिया पर अंकुश लगाया जाए। मोहल्ला राजेन्द्र नगर उरई में पेयजल संकट को देखते हुए हैंडपंप लगाने की मांग पर दिए गए ज्ञापन में अभी तक कार्यवाही न होने, सर्वे न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त संज्ञान लेते हुए समय से सर्वे कराकर हैंडपंप लगाया जाए। मोहल्ला सुशील नगर मबई रोड पर सड़क एवं नाले का निर्माण कराया जाए। निर्माण मजदूरों का नवीनीकरण व पंजीकरण कर स्वास्थ्य सहायिका राशि लाभांश के भरे गए फार्मो पर मजदूरों के खाते में लाभांश राशि भेजी जाए। गरीब व असहाय मरीजों को सीटीस्कैन एवं एमआरआई की सुविधा जिला अस्पताल तथा राजकीय मेडीकल कालेज में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए।







Leave a comment