कालपी(उरई )। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेशीय आहवान पर बुधवार को कालपी के अमीनों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया एवं 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सालिकराम को सौपते हुए समस्याओं के निदान की मांग उठाई।

राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील कालपी अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं महामंत्री लखनलाल वर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर में आयोजित धरने में बोलते हुए अमीनों ने कहा कि सामाजिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संवर्ग का वेतन बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 किया जाए। राजस्व सहित 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए। वसूली के नाम मपर संग्रह अमीनों को उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाए। पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। पात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता, विभागीय प्रशिक्षण देने की मांगे उठाई गई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत दुबे, विनोद कुमार, भगवान सिंह, राजेन्द्र कुमार, कमलेश सिंह, प्रेमकुमार पांडेय, मलखान सिंह, गंगा प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, फरीद अहमद, सियाराम समेत समस्त संग्रह अमीन मौजूद रहे।

Leave a comment