जालौन। औरैया रोड पर यमुना पुल के पास अवैध रूप से दबंगों द्वारा सब्जी लदी गाड़ियों से अवैध रूप से वसूली किए जाने जाने की शिकायत बागवान सेवा समिति के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए की।

बागवान सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन ने जिलाधिकारी मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए लिखा कि जालौन से औरैया होते हुए हरी सब्जियों से लदे हुए ट्रक व डीसीएम वाहन बाहर जाते हैं। जिनका मंडी शुल्क दिया जाता है एवं वाहनों के पास गेटपास भी रहता है। इसके अतिरिक्त हरी सब्जियों पर प्रदेश सरकार द्वारा कोई टेक्स नहीं लिया जाता है। परंतु औरैया रोड पर यमुना के पास कुछ दबंग लोग रात में अवैध वसूली में लगे रहते हैं। वहां से होकर सब्जी और फलों से लदे हुए जो ट्रक निकलते हैं तो उक्त दबंग जबरन ट्रक व डीसीएम को रोककर उनसे अवैध रूप से वसूली करते हैं। यदि कोई रुपये देने से मना करता है तो उकत दबंग उसके साथ मारपीट भी कर देते हैं। समिति के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि यमुना पुल के पास दबंगों द्वारा की जा रही अवैध वसूली को रोका जाए।

 

 

 

 

 

Leave a comment