उरई,। एट थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह एट –कोटरा रोड पर स्कूटी से जा रहे दंपत्ति की रोडवेज़ बस के नीचे आ जाने से मौत हो गई ।
माधौगढ़ थाने के गोहनी निवासी परमलाल (55वर्ष) के ससुर की बरसार में मौत हो गई थी जिसकी खबर मिलने पर वे आज सुबह पत्नी मान कुँवर (50 वर्ष) को ले कर स्कूटी से उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे । पचोखरा के पास उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे कोटरा से महोबा जा रही उरई डिपो की रोडवेज़ बस के नीचे आ गए । हादसे के दौरान हड़बड़ाहट में बस चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बस सड़क से उतर कर खंती में जा गिरी । हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक दोनों भाग निकले ।
जानकारी मिलने पर एट पुलिस मौके पर पहुँची तब तक पति पत्नी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे । पुलिस ने दोनों शव सील बंद करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये ।







Leave a comment