
उरई । घंटाघर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए चोरों ने डॉ मुन्ना लाल सेठ वाली गली में बिहारी सिलेक्सन सहित कपड़े की 4 दुकानों में घात लगा कर सनसनी फैला दी ।

लगता है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे । उन्होने तीन मंजिला बिहारी सलेक्सन हाउस के सी सी टी वी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिये थे ताकि उनके चेहरे सामने न आ सके \ अकेले बिहारी कलेक्सन के मालिक का कहना था कि उनकी गोलक के 80 हजार रुपये गायब हैं । इसके अलावा उनका लाखों रुपये का सामान गायब है । उनके बगल की तीन अन्य कपड़ा दुकानों में भी चोरी हुई है ।

शहर के व्यस्ततम क्षेत्र से बड़ी चोरी की खबर के चलते कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए । पुलिस के अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ चोरों का निशाना बनीं दुकानों में गहन छानबीन की है ।







Leave a comment