उरई। तुलसी नगर मोहल्ले में दिन दहाड़े ताला तोड़कर अज्ञात चोर सेफ से 10 हजार रुपये नगद और जेवरात चुरा ले गये। गृहस्वामी ने चोरी का पता चलने के बाद काफी देर तक 100 नंबर पर फोन किया लेकिन यह नंबर कनेक्ट ही नही हो सका।

शहर के व्यस्ततम तुलसी नगर मोहल्ले में कपड़ों पर पे्रश का काम करने वाले दो भाई मंगल सलौनिया और राजा सलौनिया सपरिवार रहते हैं। गुरुवार की सुबह उनके बच्चे स्कूल निकल गये थे। लगभग 11 बजे वे लोग भी घर में ताला लगाकर काम के लिए निकल आये। दोपहर बाद जब बच्चे स्कूल की छुटटी होने के बाद घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उन्होंने मंगल सलौनिया को घर चलकर स्थिति देखने के लिए कहा। मंगल सलौनिया ने घर आकर जब बाहर की कुंडी और भीतर सेफ का ताला टूटा देखा तो चोरी का आभास होने से उनके होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि सेफ में 10 हजार रुपये और पत्नी का कुछ जेवर रखा था सभी सामान गायब है। मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति पर उन्होंने संदेह जताया है।

Leave a comment