
उरई। मिनौरा स्थित पं. घनाराम हरीराम महाविद्यालय के कक्का जू की याद को समर्पित पांचवें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मिहौनी माता मंदिर के मंहत जी ने सरस्वती पूजन कर किया। इसके बाद उन्होंने तीन दिन चलने वाले बालीवाल टूर्नामेंट की भी ओपनिंग की।
कार्यक्रम संयोजक राजेश चंदेल, दामोदर और पारस मिश्रा ने माल्यापर्ण कर महंत जी का अभिनंदन किया। उदघाटन मैच प्रतापपुरा-ए और न्यामतपुर की टीम के बीच खेला गया। जिले की अन्य टीमों में शारदा क्लब कोंच, दमा टीम, सिम्हारा टीम, मैकेनिक नगर उरई, प्रतापपुरा-बी, नीमगांव, बुढ़ावली, साईं उरई और छानी की टीमें भी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। इसके साथ-साथ वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें। कार्यक्रम का संचालन कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, शंभू दयाल जाटव, राजीव नारायण मिश्रा, युद्धवीर कंथरिया, युसुफ इस्तियाक, कल्लू महाराज, आदित्य कुमार, रामशंकर द्विवेदी, सूर्यकांत त्रिपाठी, चंद्रकांत त्रिपाठी, राघवेंद्र पांडेय, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, डा. आशीष श्रीवास्तव, स्वरूपा द्विवेदी, धर्मेंद्र, कुलदीप, राहुल, जितेंद्र व्यास एवं समस्त घनाराम परिवार। नारायण मोहन, व गोविंदजी द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







Leave a comment