
उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने गुरुवार को ई0 गवर्नेंस सेल कलैक्ट्रेट का निरीक्षण किया। जिसमें शासकीय योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न तरह की फीडिंग का कार्य किया जाता है। वर्तमान में जनपद की तहसीलों के लेखपालों द्वारा भू नक्शा के डिजिटिलाइजेशन के सत्यापन ई डिस्ट्रिक्स मैनेजर पुष्पेन्द्र कुमार की देखरेख में चल रहा है। जिसे जिलाधिकारी महोदय ने देखा और कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे शीघ्रता से पूर्ण करायें जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सके। आम जनता भी आन लाइन अपने खेतों की गाटा संख्या से खेत का नक्शा जान सकेगंे। सभी राजस्व ग्रामों के नक्शे आन लाइन किये जा रहे है। जिससे जनता आसानी से खेत नम्बर, गाटा सं0, रकवा आदि देख सकेगीं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।







Leave a comment