उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट में संचालित जन सुविधा केन्द्र में सी0एस0सी0 ई गर्वेनेंस सर्विसेस इण्डिया लिमिटेड की एजेन्सी द्वारा आम जनता के आधार कार्ड बनाने हेतु स्थाई रूप से आधार कार्ड मशीन का शुभारम्भ किया। इस केन्द्र पर आधार कार्ड बनाने का कार्य नियमित रूप से 10ः00 बजे पूर्वांह से 5ः00 बजे शाम तक किया जायेगा। इससे नये आधार कार्ड पूर्णतः निःशुल्क बनाये जायेगे तथा संशोधन हेतु 25 रूपये एवं प्रिन्ट आउट श्वेत एवं श्याम 10 रूपये, रंगीन 20 रूपये शुल्क निर्धारित है। जिसका भुगतान नागरिकों को करना होगा। इस केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड बनवा सकता है। इस आधार कार्ड मशीन को स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड बनवाने हेतु इधर-उधर न भटकना पडे़ और नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने में सहूलियत रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एन0पी0 पाण्डेय, सहायक सूचना अधिकारी एन0आई0सी0 अशोक कुमार सक्सेना एवं रोहित कुमार मैनेजर जे0एस0के, अजीत पाल मैनेजर सी0एस0सी0, प्रवीण कुशवाहा नगर प्रबंधक, सुमित सिंह, आलोक पाल, सौरभ याज्ञिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment