कोंच-उरई । सख्ती से चलाये जा रहे राजस्व बसूली डिस्कनेक्शन अभियान में आज बिजली विभाग की टीमों ने कस्बे के 20 उपभोक्ताओं के बिजली संयोजन बिलों की अदायगी नहीं करने पर काट दिये हैं। इसके अलावा साढे चार लाख रुपये का राजस्व भी बसूला गया है।
मौजूदा समय में बिजली विभाग पूरी तरह से राजस्व बढाने पर उतरा है और बिलों के भुगतान नहीं करने बालों के साथ विभाग किसी तरह की रियायत नहीं बरत रहा है तथा बेमुरौव्वती के साथ उनके कनेक्शन उड़ाये जा रहे हैं। आज भी एक्सईएन सुभाष सचान के निर्देश और एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल के निर्देशन में बिजली विभाग की टीमें कस्बे में निकलीं और बिलों की बसूली की। गांधी नगर इलाके में चलाये गये अभियान के तहत साढे चार लाख का राजस्व बसूला गया, जबकि 20 लोगों के कनेक्शन काटे गये। इन उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना बिलों को अदा किये वे संयोजन न जोड़ें वरना उनके खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।







Leave a comment